The Magic of Thinking Big ( बड़ी सोच का बड़ा जादू )

                                          बड़ी सोच का बड़ा जादू 

1. विश्वास करें कि आप सफल हो सकते हैं और आप हो जायेंगे 

सफलता यानि बहुत सी अद्भुत और अच्छी चीजे। सफलता का मतलब है अमीरी - शानदार घर , मजेदार छुट्टियाँ, यात्रा , नई चीजे ,आर्थिक सुरक्षा ,अपने बच्चो को ज्यादा से ज्यादा खुशहाली देना। सफलता का मतलब है प्रशंसा का पात्र बनना ,लीडर बनना ,अपने बिजनेस और सामाजिक जीवन में सम्मान पाना। सफलता का मतलब है आजादी -चिंताओं ,डर ,कुंठाओ और  असफलता से आजादी। सफलता का मतलब है आत्म -सम्मान ,जिंदगी का असली सुख और जीवन में संतुष्टि, जो लोग आप पर निर्भर है उनके लिए अधिक से अधिक करने  की क्षमता। 

                                              सफलता का मतलब है जितना। 

                                     सफलता -उपलब्धि -मनुष्य के जीवन का लक्ष्य है। 

हर इंसान सफलता चाहता है।  हर इंसान चाहता है उसे जिन्दगी  का  हर सुख मिले।  कोई भी घिसट -घिसटकर  औसत जिंदगी नहीं जीना चाहता या इस तरह का जीवन नहीं गुजरना चाहता। 

   सफल जीवन का व्यावहारिक रास्ता हमें बाइबल की उस पंक्ति में दिखाया गया है जिसके अनुसार आस्था से पहाड़ हिलाये जा सकते हैं। 

 विश्वास करे, सचमुच विश्वास करें की आप पहाड़ हिला सकते है और आप वाकई ऐसा कर सकते हैं। अधिकतर लोगों को यह विश्वास ही नहीं होता कि उनमें पहाड़ हिलाने कि क्षमता है।  इसका परिणाम यह होता है  कि वे ऐसा नहीं कर पाते । 

किसी मौके पर आपने शायद किसी को यह कहते सुना होगा ,"यह सोचना बकवास है कि आप किसी पहाड़ को यह कहकर हिला सकते हैं,"पहाड़ , मेरे रास्ते से हट जाओ। यह असभंव हैं। "

विश्वास कि शक्ति :#  विश्वास की शक्ति में कोई रहस्मय शक्ति  नहीं है बल्कि हमारे  कुछ करने की जो विश्वास जागृत होती है उससे हमें एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है उससे हमें ज्ञात होता है इस काम को कैसे किया जा सकता है। 
# जिस व्यक्ति को यह विश्वास जागृत होता है मै यह कर लूंगा उसे तरीका सूझ ही जाता है। 
# अगर अपने पर विश्वास है तो कोई भी कठिन कार्य कर सकते है। 
# अपने कोई भी भी कार्य सच्चे विश्वास के साथ शुरू करे तो  यकीन मानिये सफलता आपका  चरण चूमेंगी। 

Please also read.......................

How to develop the power of faith.( विश्वास की शक्ति को किस तरह विकसित करे।

 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post