How to develop the power of faith.( विश्वास की शक्ति को किस तरह विकसित करे।

     How to develop the power of faith.( विश्वास की शक्ति को किस तरह विकसित करे।

 

 विश्वास  की शक्ति को प्राप्त करने और विश्वास को ढृढ़ बनाने के लिए के लिए तीन उपाए किये जा सकते है  :-

1. सफलता की बाते सोचे , कभी भी असफलता की बाते नहीं सोचे ।  नौकरी , बिजनेस ,घर में  किसी भी प्रकार की असफलता के बारे में नहीं सोचे। जब आपके सामने कोई भी कठिन परिस्थिति आये , तो सोचे "मै जीत जाऊँगा ,"यह न सोचे "शायद  मै हार जाऊँगा ,"आप यह सोचे मै सर्वश्रेष्ठ  हूँ ,मै उतना योग्य हूँ , इसे कर सकता हूँ , आप  आपने चिंतन में यह प्रकिया  को हाबी नहीं होने दे की आप किसी परिस्थिति  में कोई काम नहीं कर सकते  है हमेशा  सफलता के बारे में सोचेंगे को हमेशा  सफलता ही हासिल होगी। 

2. आपने आप को बार बार याद दिलाएं की आप जितना समझते है , आप उससे  कही बेहतर है।सफल लोग सुपरमैन  नहीं होते। सफलता के लिए सुपर इंटेलेक्ट का होना जरुरी है। न ही सफलता किसी जादुई शक्ति या  रहस्यमयी  तत्व की आवश्कयता होती  है। सफल होने लोग साधारण लोग ही होते हैं पर ऐसे लोग होते हैं ,जिन्हे अपने  आप पर विश्वास हैं । 

3. बड़ी सोच  में  विश्वास करे। आपकी सफलता का आकार कितना बड़ा होगा ,यह आपके विश्वास के आकार से तय होगा। अगर आप के लक्ष्य छोटे होंगे ,तो आपकी उपलब्धि भी छोटी  होगी।  अगर आपके लक्ष्य बड़े होंगे हो आपकी सफलता भी बड़ी होंगी। 

                                    अविश्वास नकारात्मक शक्ति हैं। जब मस्तिष्क किसी बात पर अविश्वास करता हैं या किसी बात पर संदेह करता हैं तो मस्तिष्क ऐसे "कारणों"  को खोज लेता है जिससे उस अविश्वास  को बल मिले। ज्यादातर  असफलताओ के लिए जिम्मेदार है : शंका ,अविश्वास ,असफल होने की अवचेतन इच्छा व सफल होने की सच्ची इच्छा न होना। 

                                                                       शंका करे और असफल हो जाएँ। 

                                                                       जीत के बारे में सोचे और सफल हो जाएँ। 

कोई भी व्यक्ति वैसा ही होता है ,जैसे उसके विचार होते है। बड़ी बातों में यकीन करे। अपने सफलता के अभियान की शुरुआत इस सच्चे ,संजीदा विश्वास से करे की आप सफल हो सकते है। अगर आपको यकीन हैं  तो आप सचमुच महान बन सकते हैं। 


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post