Get treatment for Bahanasaitis (बहानासाइटिस का इलाज कराएँ)

 Get treatment for Bahanasaitis (बहानासाइटिस  का इलाज कराएँ


आइये जानते है बहानासाइटिस  क्या है ?,

बहानासाइटिस :- यह असफलता की बीमारी है , ये सफलता का सबंध लोगो से है , सफल होने के लिए यह जरुरी है की आप लोगो को अच्छी तरह से समझ ले। अगर आप लोगों को ध्यान से देखेंगे तो आप उनसे यह सिख सकते है कि जिंदगी में सफल कैसे हुआ जा सकता है। और यह सिखने बाद आप उसे अपने जीवन में कॉपी भी कर सकते है। 

लोगो को अध्ययन गहराई से करे और जब आप ऐसा करेंगे तो आप देखेंगे कि असफल लोगों को दिमाग कि भयानक  बीमारी होती है। हम इस बीमारी को अपेंडिसाइटिस कि तर्ज पर बहानासाइटिस  (Excusitis ) का नाम दे सकते हैं।  हर असफल व्यक्ति में यह बीमारी  बहुत विकसित अवस्था में पाई जाती हैं। और ज्यादातर "आम " आदमियों में यह बीमारी  थोड़ी बहुत तो होती ही हैं। 

अक्सर आप पाएँगे कि बहानासाइटिस कि बीमारी सफल और असफल व्यक्तियों के बीच का सबसे बड़ा अंतर होती हैं।  सफलता कि सीढ़ियों पर बिना रुके चढ़ने वाला व्यक्ति बहानासाइटिस का रोगी नहीं होता।, जबकि असफलता कि ढलान पर लगतार फिसलने वाला व्यक्ति बहानासाइटिस से गंभीर रूप से पीड़ित होता हैं। अपने आस-पास के लोगों को देखने पर पाएँगे कि जो व्यक्ति सफल होता हैं , वह उतने ही काम बहाने बनाता हैं, बल्कि जो व्यक्ति कही नहीं पहुँच  पाता और उसके पास कही पहुंचने कि कोई योजना भी नहीं होता और उसके पास  बहाने थोक में मौजूद रहते हैं। असफल लोग फ़ौरन से बता देते हैं कि उन्होंने अमुक काम क्यों नहीं किया ,वे  उसे क्यों नहीं करते , या वे क्यों नहीं करना चाहते ,या वे असफल क्यों हैं। 

सफल लोग कभी बहाना नहीं बनाते आप उनकी जिंन्दगी को अध्ययन करे तो आप पाएँगे सफल लोग कभी बहाना नहीं बनते हैं बल्कि   असफल लोग बहाने बनाते हैं।  परतु सफल लोग बहाना बना सकते हैं लेकिन बहाना बनाना नहीं चाहते हैं। 




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post