Children's Stories बच्चों की कहानियां

                           Children's Stories (बच्चों की कहानियां)

24 Children's Stories That Still Give Us the Creeps - Atlas Obscura

बच्चों को बेहतर इंसान बनाने के साथ साथ अच्छे संस्कार देने के लिए  कहानियां एक सबसे बेहतर माध्यम है यही कारण है कि  दादा दादी ,नाना नानी राजाओ,पक्षी -पक्षियों ,परियो ,और जिन्न का कथा सुनाते है जिससे उनकी कहानी सुनकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है।उनकी कहानी में इतना जादू होता है कि एक अनोखी दुनिया कि अनुभव होता है

 

तो आइएबच्चों  के लिए  ज्ञान बर्धक कहानिया पढ़ते और पढाते है :-.

 

                     घमंड हो जाना

                         एक बार की बात है  एक  जंगल में बलवान शेर रहा करता था। शेर रोज शिकार करने के लिए नदी के किनारे जाया करता था। एक दिन जब नदी के किनारे से शेर लौट रहा था, तो उसे रास्ते में सियार दिखाई दिया। शेर जैसे ही सियार के पास पहुंचा, सियार शेर के कदमों में लेट गया।

 शेर ने पूछा अरे भाई! तुम ये क्या कर रहे हो। सियार बोला, “आप बहुत महान हैं, आप जंगल के राजा हैं, मुझे अपना सेवक बना लीजिए। मैं पूरी लगन और निष्ठा से आपकी सेवा करूंगा। इसके बदले में आपके शिकार में से जो कुछ भी बचेगा मैं वो खा लिया करूंगा।

शेर ने सियार की बात मान ली और उसे अपना सेवक बना लिया। अब शेर जब भी शिकार करने जाता, तब सियार भी उसके साथ चलता था। इस तरह साथ समय बिताने से दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती हो गई। सियार, शेर के शिकार का बचा खुचा मांस खाकर बलवान होता जा रहा था।

 

एक दिन सियार ने शेर से कहा, “अब तो मैं भी तुम्हारे बराबर ही बलवान हो गया हूं, इसलिए मैं आज हाथी पर वार करूंगा। जब वो मर जाएगा, तो मैं हाथी का मांस खाऊंगा। मेरे से जो मांस बच जाएगा, वो तुम खा लेना। शेर को लगा कि सियार दोस्ती में ऐसा मजाक कर रहा है,” लेकिन सियार को अपनी शक्ति पर कुछ ज्यादा ही घमंड हो चला था। सियार पेड़ पर चढ़कर बैठ गया और हाथी का इंतजार करने लगा। शेर को हाथी की ताकत का अंदाजा था, इसलिए उसने सियार को बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं माना।

  तभी उस पेड़ के नीचे से एक हाथी गुजरने लगा। सियार हाथी पर हमला करने के लिए उस पर कूद पड़ा, लेकिन सियार सही जगह छलांग नहीं लगा पाया और हाथी के पैरों में जा गिरा। हाथी ने जैसे ही पैर बढ़ाया वैसे ही सियार उसके उसके पैर के नीचे कुचला गया। इस तरह सियार ने अपने दोस्त शेर की बात मानकर बहुत बड़ी गलती की और अपने प्राण गंवा दिए।


कहानी से सीख :

हमें कभी भी किसी बात पर घमंड नहीं करना चाहिए


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post