Zindagi Kaise Jiye अच्छी जिंदगी जीने के तरीके

 

 Zindagi Kaise Jiye – अच्छी जिंदगी जीने के तरीके


·     1) दिन की शुरुवात सही से करें:
·         2) अच्छी चीज़ों पर ध्यान दे:
·         3) पैसों का सही से इस्तेमाल करे:
·         4) रिश्तों को भी महत्व दे:
·         5) अपनी गलतियाँ सुधारे:
·         6) कोई लक्ष्य चुने:
·         7) खुद को समय दे:
·         8) हमेशा सीखते रहे:

·         Achi zindagi jeene ke tarike

1) दिन की शुरुवात सही से करें:

 

·         वो कहते है ना की अगर आपके दिन की शुरुवात अच्छी हो तो पूरा दीन अच्छा जाता है बस तो फिर वही बात हैदिन की शुरुवात अच्छे से करने के लिए आप को कुछ अच्छी आदतों को अपनाना होगा जैसे सुबह जल्दी उठना, व्यायाम, ध्यान और प्राणायाम करना जिससे की आप का शरीर भी स्वस्थ (Healthy) और मजबूत रहे और मन भी शांत रहे|

·         आप एक अच्छी डाइट को फॉलो करे मतलब भोजन में पौष्टिक चीज़ों को शामिल करे और आप एक डायरी या फिर नोटबुक में आप की जिंदगी में जो जो अच्छी चीज़ें है उनके बारे में लिखिए और ईश्वर को धन्यवाद दीजिये इससे आप अंदर से पॉजिटिव और अच्छा महसूस करोगे|

2) अच्छी चीज़ों पर ध्यान दे:

·         भले ही आपके जीवन कितनी भी परेशानियाँ हो पर फिर भी आप के जीवन में कुछ ऐसी चीज़ें भी होंगी जिनसे आप को ख़ुशी मिलती हो तो उन चीज़ों पर ध्यान दीजिये और जिन चीज़ों से आप परेशान हो जाते हो, जिन चीज़ों की वजह से आप को तकलीफ होती है, तनाव महसूस होता है ऐसी सारी नेगेटिव चीज़ों से आप दूर रहो|

3) पैसों का सही से इस्तेमाल करे:

·         आप मानो या मानो पर अगर आपके पास पर्याप्त पैसा है तो आप को जिंदगी जीने में आसानी हो जाती है इसलिए जितना भी पैसा आप कमाते हो उसे सोच समझकर खर्च करेपैसों का सौदा सोच समझकर करेफिजूल के खर्चे कम करे और इसके साथ ही साथ पैसों को सही जगह निवेश (Invest) करे ताकि भविष्य में आप को इसका मुनाफा मिल सके और आपके पास और ज्यादा पैसे  सके|

4) रिश्तों को भी महत्व दे:

·         मानलो अगर आप के पास बहुत सारा पैसा है और आप अपनी जिंदगी में सफल भी हो पर आप की सफलता को देखने के लिएउसको लुफ्त उठाने के लिए और आपकी तारीफ़ करने के लिए अगर आपके पास कोई रिश्तेदार या फिर कोई दोस्त ही नहीं है तो  आप को कैसा लगेगाइसलिए बड़े बड़े सफल आदमी भी तनाव और डिप्रेशन जैसी बिमारियों से घिरे रहते है मतलब उनको सफलता तो मिल जाती है पर रिश्ते कही  कही पीछे छूट जाते है|

·         रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए आप के जिंदगी में जो लोग है उन्हें भी सपोर्ट करेंमुश्किल परिस्थिति में उनका साथ दे और उनकी मदद करें इससे उनकी जिंदगी तो बेहतर होगी ही पर साथ ही साथ आप को भी लोग पसंद करेंगे और आप के साथ रहना चाहेंगेज़रुरत पड़ने पर रिश्ता बचाने के लिए लोगों को उनकी गलती के लिए माफ़ भी करें और खुद की गलती होने पर उस गलती का स्वीकार कर के उनसे माफ़ी भी मांगे|

5) अपनी गलतियाँ सुधारे:

·         अगर खुद से कोई गलती हो जाए तो कई सारे लोग अपने आप को कोसने लगते है और दूसरों से अपनी तुलना कर के अपने आप को कम समझने लगते है तो ऐसा बिलकुल भी ना करेंआपने अपने जिंदगी में जाने अनजाने में जो कुछ भी गलतियाँ की है उन सब गलतियों का आप स्वीकार करेंउन गलतियों से सीख लें और दोबारा उन गलतियों को ना दोहराये|

6) कोई लक्ष्य चुने:

·         बहुत सारे लोग अपने जिंदगी में कुछ बड़ा करने की सोचते तक नहीं है और इसलिए वो अपनी जिंदगी में कुछ ख़ास नहीं कर पातेआप को अपनी जिंदगी में कोई लक्ष्य चुनना होगा और उस लक्ष्य पर निरंतर काम करना होगा और तभी आप अपनी जिंदगी को बेहतर बना पाएंगे और औरों से कुछ अलग कर पाएंगे|

7खुद को समय दे:

·         हम परिवार वालों कोरिश्तेदारों को और दोस्तों को तो समय देते ही है पर दिक्कत ये है की हम खुद के लिए ज्यादा समय ही नहीं दे पाते और इसलिए हमे अपने आप को अच्छे से जानने का और अपनी खूबियों को पहचानने का मौका ही नहीं मिल पाता|

·         खुद के समय में आप कुछ देर आराम कर सकते हैअपनी कोई भी मनपसंद चीज़ कर सकते हैअपनी कमियों पर काम कर सकते हैअपनी hobbies पर काम कर सकते हैअपनी जिंदगी के बारे में ढंग से सोच सकते है और इस समय में आप खुद का अच्छे से खयाल रख सकते है|

8हमेशा सीखते रहे:

·         अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हमे खुद को अपडेट रखना भी ज़रूरी है इसलिए समय समय पर नयी नयी चीज़ों को सीखते रहिये इसके लिए आप तरह तरह की किताबें पढ़ सकते है और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है|

·         जिन स्किल्स को सीखकर आप अपने जिंदगी को और ज्यादा बेहतर बना सकते है उन स्किल्स को सीखिए जैसे इंग्लिश बोलने का स्किलकम्युनिकेशन स्किल्सकंप्यूटर का कोई कोर्स हो या इन जैसे और भी कई सारे स्किल्स है जिन्हे आप अपने हिसाब से सीख सकते हो और अगर आप चाहे तो उन स्किल्स को सीखने के लिए स्पेशल कोर्स भी कर सकते हो या फिर किसी एक्सपर्ट की हेल्प भी ले सकते हो|

9) दिनचर्या से ब्रेक ले:

·         हम अपनी रोज़ की जिंदगी से कभी कभी बोर हो जाते है और ऐसे में किसी भी काम में हमारा मन नहीं लग पाता और हमे चिढ़चिढ़ापन महसूस होता हैनिराशा होने लगती हैकाम की वजह से तनाव महसूस होता है और हम शरीर और मन से पूरा थका हुआ महसूस करते है|

·         अपने दिनचर्या से चार पांच दिनों का ब्रेक लेना चाहिए और इस ब्रेक में आप किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हो या घर पर रहकर ही आराम कर सकते हो और अपने लिए समय निकाल सकते हो इससे आपकी पूरी थकान दूर हो जायेगी और आप अंदर से फ्रेश और बेहतर महसूस करोगे|

10) ये बातें भी ध्यान में रखो:

·         जिंदगी में कभी कभी आप को मुसीबतों का, परेशानियों का और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है और असफलताओं का भी समना करना पड़ सकता है तो ऐसे में आप को मानसिक रूप से मजबूत बनना पड़ेगा, कठिन से कठिन परिस्थिति में अपने आप पर विश्वास रखना होगा ,खुद को पॉजिटिव और अंदर से मोटीवेटेड रखना होगा|

·         जिंदगी में कौन सी भी परिस्थिति में आप को अपने रास्ते से भटकना नहीं है और अपने लक्ष्य  पर काम करके अपनी मेहनत और लगन से अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना है| 

11) अपना करियर ठीक से चुने:

आप सभी को मालुम है की हमारा करियर हमारे जिंदगी में कितना ज़रूरी है बल्कि हमारे करियर का चुनाव हमारी पूरी जिंदगी  बदल देता है इसलिए अपने करियर को चुनते वक़्त आपकी क्षमता, काबिलियत और पसंद को ध्यान में रख कर ही करियर का चुनाव करे ताकि आपका फ्यूचर अच्छा हो और आप जिंदगी  में अच्छी तरक्की करे|

 

 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post